फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Whenever the weather turns bad, the electricity goes off

Champawat News: जब-जब मौसम बिगड़ता है, बिजली रूठ जाती है

Sun, 13 Apr 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Whenever the weather turns bad, the electricity goes off
मंच/चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश के लोगों को रात को अंधेरे में रहना पड़ता है। हल्की सी बारिश में बिजली जाने का सिलसिला लोगों के लिए परेशानी लेकर आता है। क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी है। मौसम खराब होते ही सीमांत तल्लादेश की बिजली गुल हो जाती है। बिजली गुल होने से सीमांत तल्लादेश में लगे बीएसएनएल टावर के नेटवर्क गायब हो जाते हैं। इससे बैंक सहित तहसील के कार्य भी बाधित होते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लोहाघाट के डुगराबोरा से बिजली जोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट के डुगराबोरा से सीमांत तल्लादेश की बिजली को जोड़ने की जरूरत है। मामले में पूर्व में जिला पंचायत प्रतिनिधि दिलीप महर ने तामली के एक दिनी भ्रमण पर सीएम को ज्ञापन भी दिया था लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट

सीमांत तल्लादेश में अगर विद्युत लाइन लोहाघाट के डुगराबोरा से जुड़ती है तो इसका लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम के आदर्श जिले की परिकल्पना के तहत क्षेत्र भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। - दीपक महर, प्रशासक, मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हल्की सी बारिश में सीमांत तल्लादेश की बिजली गुल हो जाती है जबकि लोहाघाट के डुगराबोरा में बिजली की सेवा 24 घंटे रहती है। सीमांत तल्लादेश को भी डुगराबोरा विद्युत लाइन से जोड़ा जाना चाहिए। - सूरज महर, स्थानीय, हरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed