फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Waterlogging caused by torrential rains

Champawat News: मूसलाधार बारिश से हुआ जलभराव

Sun, 21 Jul 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 21 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging caused by torrential rains
बनबसा के देवीपुरा में रविवार को जलभराव से बने बाढ़ के हालात। संवाद
बनबसा (चंपावत)। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से बनबसा में जगह-जगह जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। देवीपुरा और गुदमी ग्रामसभा में जलभराव वाली जगहों पर पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के निर्देश दिए। कई ग्रामीणों ने अपने रिश्तेदारों के यहा शरण ली। कई गांव में खेतों के जलमग्न होने से फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बनबसा महाविद्यालय और शारदा इंटर काॅलेज में राहत शिविर बनाए गए हैं। पचपकरिया, बमनपुरी, मीना बाजार, चंदनी, भजनपुर, फागपुर, देशीफार्म, पेंटर फार्म में जगह जगह जल भराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुदमी के शिवाजी पब्लिक स्कूल में दूसरी बार बरसाती पानी पहुंचने से भारी नुकसान हुआ है। उधर क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डी नदी का जलस्तर भी काफी अधिक होने से चंदनी, आनंदपुर और बमनपुरी के ग्रामीण भयभीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed