फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water did not drip from the taps even for the fifth day, people got angry

Champawat News: नलों में पांचवें दिन भी नहीं टपका पानी, लोगों का फूटा गुस्सा

Wed, 18 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 18 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Water did not drip from the taps even for the fifth day, people got angry
लोहाघाट में भारी बारिश के बाद नदी में बही चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में आने वाली पाइप लाइन।
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते लोहाघाट के लिए बनी बनस्वाड़ पेयजल योजना ध्वस्त होने से नगर के कई जगहों पर पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों ने नलों में पांचवें दिन भी पानी नहीं आने पर जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोहाघाट नगर के लिए लोहावती नदी पर बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, फोर्ती गधेरे, शिवालय मंदिर के पास नलकूप के साथ बनस्वाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। विगत दिनों भारी बारिश से बनस्वाड़ योजना में लगे पाइप बह गए हैं, इससे नगर के ठाड़ाढुंगा वार्ड आदि स्थानों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

लोग हैंडपंप, नौले-धारों से प्यास बुझा रहे हैं। लोगों ने जलसंस्थान से जल्द पेयजल योजना को ठीक करने की मांग उठाई है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि बनस्वाड़ योजना में लगे पाइप भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगह मोटी पाइप लाइन भी टूट गई है। बताया कि फिलहाल एक वैकल्पिक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पेयजल योजना को ठीक करने में दो दिन का समय लग सकता है। कचहरी और ठाड़ाढुंगा में बृहस्पतिवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed