फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vipin, Deepak and Sagar top the marathon

मैराथन में विपिन, दीपक और सागर अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vipin, Deepak and Sagar top the marathon
चंपावत जिले के थुवामाहरा में मैराथन विजेताओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ नेहरू युवा केंद्र की ओर से कर्णकरायत जीआईसी में छह किमी की मैराथन की गई जो कालू सिंह मेहरा चौक से जीआईसी कर्णकरायत तक आयोजित हुई। दौड़ में विपिन गहतोड़ी पहले, दीपक सिंह रावत दूसरे और सागर धौनी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तराखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी कालू सिंह माहरा को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और जिला युवा समन्वयक आशीष पाल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ दिलाई गई और नगर पालिका को कूड़ेदान बांटे गए।
विज्ञापन

इससे पहले जीआईसी कर्णकरायत की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विपिन मुखर्जी, प्रधानाचार्य श्याम बिहारी, एसएमसी सदस्य आनंद सिंह मेहरा, कालू सिंह मेहरा के पौत्र बृजेश मेहरा, तारा दत्त खर्कवाल, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश चौबे, अंकित कुमार, नवीन कुमार एवं मयंक ओली आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed