फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers worried about drinking water in Tamli

Champawat News: तामली में पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान

Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers worried about drinking water in Tamli
चंपावत। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर तामली ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी ढोने में ही निकल रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मार्च से ही पेयजल किल्लत शुरू हो गई है तो आने वाले दिनों में और संकट गहराने के आसार हैं। गाड़ गधेरों से प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश समय घर के लिए पेयजल आपूर्ति करने में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

सरकार हर घर नल योजना को साकार करने में लगी है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। खाली घरों में पेयजल कनेक्शन लगाने से काम नहीं चलेगा। उसमें पेयजल आपूर्ति भी जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि बोरिंग पंपिंग से भी पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में पुष्कर सिंह, गणेश जोशी, रघुवर सिंह, शैलेश जोशी, देवेंद्र जोशी, भुवन जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश जोशी, डिगर जोशी, मोहन बोहरा, प्रकाश सिंह, हेत राम, महेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed