{"_id":"660a77765e896f7e830507f7","slug":"villagers-of-bardakhan-in-panic-due-to-leopard-threat-champawat-news-c-229-1-shld1026-106779-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुए की धमक से बरदाखान के ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुए की धमक से बरदाखान के ग्रामीण दहशत में
Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बरदाखान से लगे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ लगातार आबादी में दिखने के साथ ही पालतू जानवरों पर भी हमला कर रहा है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण मदन मोहन, प्रकाश चंद्र ने बताया कि पिछले चार दिन में तेंदुआ पांच कुत्तों को मौत के घाट उतार चुका है। शाम होते ही तेंदुआ गांव के नजदीक दिखाई दे रहा है। वाहनों से आवाजाही करने वाले गांव के लोगों को भी आए दिन तेंदुआ सड़क किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। डर के कारण शाम होने से पहले ग्रामीण घरों के अंदर दुबकने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। इधर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके में वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। संवाद