फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers landed on the road leaving the construction of the motorway incomplete

Champawat News: मोटर मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 07 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers landed on the road leaving the construction of the motorway incomplete
लोहाघाट में सुंई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर प्रद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने पर लोग सड़क में उतर आए। ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा छोडने पर नाराजगी जताई। जल्द मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न करने पर आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार और डीएम कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने गलचौड़ा में उप प्रधान योगेश ओली के नेतृत्व में मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने पर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि करीब ढाई किमी लंबी कोलीढेक-सुईडुंगरी मार्ग में पूर्व में दो किमी डामरीकरण पूरा हो गया था। लोनिवि की ओर से करीब 500 मीटर अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए टेंडर डालने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया। ठेकेदार ने मार्ग पर पत्थर बिछाने के साथ जगह-जगह स्क्रबर को आधा अधूरा बनाकर काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने से मोटर मार्ग का कार्य बंद है। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चतुर्वेदी, मोहन ओली, मयंक ओली, देवेश चतुर्वेदी, हरीश चतुर्वेदी, विनोद ओली, पंकज ओली आदि मौजूद रहे। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि कुछ समय के लिए ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया था। विभाग ने उसे नोटिस दिया था। ठेकेदार ने अब निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed