{"_id":"5806561d4f1c1b562c703b0b","slug":"vikrant-will-be-between-the-earth-and-the-title-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी और विक्रांत के बीच होगी खिताबी जंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी और विक्रांत के बीच होगी खिताबी जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी खेल मैदान में जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित फुटबॉल लीग के दूसरे सेमी फाइनल मैच में विक्रांत की टीम ने आकाश टीम को एक गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पृथ्वी और विक्रांत के बीच खिताबी मुकाबला 20 अक्तूबर को होगी।
मुख्य अतिथि कैलाश सिंह देव, फुटबॉल संघ जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में विक्रांत टीम के प्रियांशु गोस्वामी ने शानदार गोल मारकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।
रेफरी विजय राय, लाइनमैन कनिष्क राय और नवीन कन्नौजिया थे। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर विक्रांत टीम के मैनेजर विमल सिंह मेहता, आकाश के हरीश मेहता, जीवन राय, दिनेश ढेक, ब्रजेश माहरा आदि मौजूद रहे।