फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila performance in Tanakpur Gyankheda starts on the 11th.

Champawat News: टनकपुर ज्ञानखेड़ा में रामलीला मंचन 11 से

Thu, 08 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performance in Tanakpur Gyankheda starts on the 11th.
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र की सबसे पुरानी ज्ञानखेड़ा रामलीला 41वें वर्ष में प्रवेश करेगी। उत्तरांचल रामलीला समिति ज्ञानखेड़ा की ओर से कलाकारों की तालीम और भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि रामलीला का मंचन पहली नवरात्रि 11 अक्तूबर से पंचायत घर ज्ञानखेड़ा में शुरू होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया है। वहां पर संरक्षक राजेंद्र सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र पंत, सचिव हरिओम सेठी, ललित उप्रेती, महेश चंद्र जोशी, अमर सिंह अधिकारी, चंद्र मोहन और डायरेक्टर मुकेश जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

08सीपीटी09पी-टनकपुर की करीब चार दशक पुरानी उत्तरांचल रामलीला समिति ज्ञानखेड़ा के मंचन के लिए तालीम लेते राम और हनुमान के पात्र। स्रोत: कमेटी
लोहाघाट में मां दुर्गा महोत्सव 11 से
लोहाघाट (चंपावत)। मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति, गोरखा नगर की ओर से 26वें मां दुर्गा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर को किया जाएगा। 19 अक्तूबर को गोरखा नगर में विशाल मां दुर्गा पूजन होगा। समिति अध्यक्ष राजू सार्की ने बताया कि महोत्सव में खेल, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, शिवम सार्की, सचिन गोरखा, पवन बहादुर, अजय गोरखा, संजय थापा, सुमित सार्की, शरद सार्की आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed