फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A multipurpose camp was organised in Kun under the Seva Sankalp Abhiyan.

Champawat News: सेवा संकल्प अभियान के तहत कूण में बहुउद्देशीय शिविर लगा

Thu, 08 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A multipurpose camp was organised in Kun under the Seva Sankalp Abhiyan.
चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम बृहस्पतिवार को पाटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कूण में लगा। प्रभारी सीडीओ अजय सिंह ने बताया कि इस बहुउद्देशीय शिविर में 500 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। 65 जनसमस्याएं दर्ज हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

दायित्वधारी मंत्री मुकेश महराना और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्मल माहरा विशिष्ट अतिथि रहे। स्वास्थ्य विभाग ने 80, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 52, होम्योपैथिक विभाग ने 42, पशुपालन विभाग ने 45, उद्यान विभाग ने 48 और कृषि विभाग ने 22 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, जबकि राजस्व विभाग ने 32 प्रमाणपत्र बनाए।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग ने पं दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना में सरस्वती, उजाला और जैचम स्वयं सहायता समूह को ब्याज मुक्त ऋण के चेक दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल, एसडीएम लोहाघाट नीतू डागर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed