फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vaccination will be done every day except Sunday, Wednesday and Saturday

रविवार, बुधवार और शनिवार को छोड़ हर दिन होगा टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done every day except Sunday, Wednesday and Saturday
चंपावत। जिले में वरिष्ठ नागरिकों को एक मार्च से कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई गई है। वरिष्ठ नागरिकों और रोग से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण के लिए पांच अस्पताल चयनित किए गए हैं। इन अस्पतालों में रविवार, बुधवार, शनिवार और राजपत्रित अवकाश के दिन को छोड़कर हर दिन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु तक के चयनित रोग ग्रसित नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर और लोहाघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी और बाराकोट में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण के लिए पोर्टल में पंजीकरण कराने के लिए परिचय पत्र एवं मोबाइल नंबर तथा 45 से 59 वर्ष तक के रोग ग्रसित नागरिकों को परिचय पत्र और मोबाइल नंबर के साथ ही रोग ग्रसित होने का प्रमाण निर्धारित प्रारूप में साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने जन समुदाय से चरणबद्ध रूप से सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed