फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarayani fair in Tanakpur

टनकपुर में नहीं होगा उत्तरायणी मेला, कलशयात्रा निकलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani fair in Tanakpur
उत्तरायणी पर कलश यात्रा को लेकर बैठक करते हरेला क्लब कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना काल में इस बार हरेला क्लब का उत्तरायणी मेला नहीं होगा। अलबत्ता मकर संक्रांति के दिन छोलिया नृत्य के साथ कलशयात्रा निकाल कर उत्तरायणी मनाई जाएगी। कलशयात्रा के लिए प्रशासन से क्लब को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डीडी भट्ट की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हरेला क्लब की बैठक में छोलिया नृत्य के साथ कलशयात्रा निकालने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि कोरोना के कारण इस बार क्लब का दो दिवसीय मेला नहीं होगा। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर शारदा स्नानघाट से छोलिया नृत्य के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में क्लब के सचिव भुवन चंद्र जोशी, एडवोकेट शंकर गड़कोटी, डॉ. वीके जोशी, अजय गुरुरानी, कैलाश गड़कोटी, अमित जोशी बिट्टू आदि थे।
विज्ञापन

ब्यानधूरा धाम मेें लगेगा उत्तरायणी मेला, तैयारी शुरू
टनकपुर। उत्तरायणी पर्व पर एड़ी देवता के धाम ब्यानधूरा मंदिर में 13 जनवरी से दो दिनी मेला होगा। मंदिर सेवा समिति ने कोरोना से बचाव के नियमों के तहत मेले की व्यवस्थाएं तय कर ली हैं। समिति अध्यक्ष पं. शंकर जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए समिति भंडारे का प्रसाद बांटेगी। 12 जनवरी की रात धाम में रात्रि जागरण होगा। 13 जनवरी से मेला शुरू होगा और मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को मंदिर में विशेष पूजा के साथ मेला होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति पुलिस फोर्स की मांग करेगी। बैठक में समिति के महामंत्री जमन सिंह महरा, भुवन जोशी, गजेंद्र सिंह, खीम सिंह, प्रकाश सिंह, बालम सिंह, कुंदन बिष्ट, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed