फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uproar in Tanakpur College over allegations of fake voting

छात्रसंघ चुनाव: टनकपुर महाविद्यालय में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा, परिणाम की घोषणा अटकी

Tue, 29 Sep 2026 10:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Tue, 29 Sep 2026 10:45 PM IST
सार

टनकपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम फर्जी मतदान के आरोपों और हंगामे के कारण घोषित नहीं किए जा सके। इस वजह से अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हो सकी। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन
Uproar in Tanakpur College over allegations of fake voting
टनकपुर महाविद्यालय के बाहर फर्जी वोटिंग के आरोप के लगा हंगामा काटते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम फर्जी मतदान के आरोपों के चलते घोषित नहीं किए जा सके। फर्जी मतदान के आरोपों और हंगामे के कारण महाविद्यालय के अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हो सकी। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मतगणना संपन्न होने पर अपने प्रत्याशी सुमित सिंह नायक के 15 मतों से पीछे रहने पर पुनर्गणना की मांग करते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि पहले वे 10 मतों से पीछे थे और फिर 15 मतों से, जिससे उन्हें हराया गया है।

विज्ञापन

इस मांग के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित नायक अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल में जबरन घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका। इसके बाद वे परिसर में धरने पर बैठ गए और देर रात तक हंगामा जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी जांच जारी है। सीओ निहारिका सेमवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जुटी रही। महाविद्यालय में मंगलवार को 1172 में 986 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि लिंगदोह सिफारिशों के अनुसार तीन वोट से अधिक का अंतर होने पर दोबारा गिनती नहीं की जाती है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मुख्य प्रवेश द्वार की रिकॉर्डिंग भी दिखाई, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग कॉलेज में प्रवेश करते दिखाई दिए। संदिग्धों के कॉलेज में प्रवेश के बाद हंगामा और तेज हो गया। इसके बाद कॉलेज के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का काम शुरू हो गया। देर रात तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed