{"_id":"66830a7963a7390a3c0f36c6","slug":"two-people-seriously-injured-in-collision-between-car-and-dumper-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109791-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार और डंपर की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार और डंपर की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल
Tue, 02 Jul 2024 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
चंपावत में एमईएस के समीप कार और टिप्पर की हुई भिंड़त। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्त्याल गार्डन के समीप दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए जबकि कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
सोमवार को मुख्यालय में फर्त्याल गार्डन के पास चल्थी की तरफ से आ रहा डंपर वाहन यूके 04 सीसी 0317 और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही कार यूके 04यू 5859 की फर्त्याल गार्डन के पास टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार खुशाल सिंह (60) पुत्र चंचल कन्याल निवासी खटीमा, दीपा कन्याल (70) पत्नी पुष्कर कन्याल निवासी हल्द्वानी गंभीर घायल हो गए। चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र पुष्कर सिंह कन्याल निवासी हल्द्वानी, पूजा कन्याल (32) पत्नी गजेंद्र कन्याल निवासी हल्द्वानी, लीला कन्याल (57) पत्नी खुशाल कन्याल निवासी खटीमा को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए चंपावत अस्पताल लाया गया। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ धनंजय पाठक ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद खुशाल और दीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद