{"_id":"58b856db4f1c1bbb06830ba2","slug":"two-men-jailed-for-drunk-uproar-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हंगामा काट रहे दो लोगों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हंगामा काट रहे दो लोगों को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में हुड़दंग मचा रहे शराबियों के चलते कई बार यातायात संचालन में व्यवधान आया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शराब के नशे में हंगामा काट रहे दो लोगों को पुलिस ने मेडिकल कराने के जेल भेज दिया। दोनों ही शराबी मोटर स्टेशन में हंगामा काटने के साथ वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा कर रहे थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि मुड़ियानी निवासी विशन सिंह और उमापति बृहस्पतिवार को दोपहर में शराब के नशे में हंगामा काट रहे थे। मोटर स्टेशन में तैनात पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने लगे। एक आरोपी तो हाथ में लाठी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। जहां मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत जेल भेज दिया।