{"_id":"657dd63c0c5ea52b4f016e76","slug":"trouble-due-to-early-closure-of-tanakpur-barrage-gate-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1639-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर बैराज गेट जल्द बंद होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर बैराज गेट जल्द बंद होने से परेशानी
Sat, 16 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज गेट सायं छह बजे से पूर्व बंद किए जाने से खनन निकासी करने वाले वाहन वापस नही लौट पा रहे हैं। इससे वाहन रात भर नदी तट पर ही खड़े रहते हैं। वाहन स्वामी सीआईएसएफ पर गेट बंद करने का आरोप लगा रहे हैं।
टनकपुर स्थित मां शारदा खनन यूनियन अध्यक्ष अमन सिंह ने वन विकास निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। लिखा है कि खनन क्षेत्र में एक ही रास्ता होने से रात भर खनन क्षेत्र में खड़े वाहन अगले दिन आसानी नही लौट पाते हैं। उन्होंने लिखा है कि हमेशा सीआईएसएफ कर्मी वाहनों के खनन क्षेत्र से निकलने से पूर्व ही बैराज गेट बंद कर देते हैं। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नही होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। उधर, सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक के पत्र के अनुसार खनन निकासी के लिए नदी में प्रवेश का समय प्रातः सात बजे से दोपहर दो बजे और निकासी का समय प्रातः नौ बजे से अपराह्न पांच बजे तक है। संवाद