{"_id":"57bb2f554f1c1b774cd4f0be","slug":"trafficking-toothpaste-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का टूथपेस्ट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का टूथपेस्ट जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
तस्करी का टूथपेस्ट जब्त
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने तीन साइकिलों में रखा तस्करी का सामान पकड़ा। सामान और साइकिलों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। पकड़े गए सामान में विदेशी क्लोजअप टूथपेस्ट की 18 पेटियां थी। पकड़े गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी धनुषपुल स्थित डी कंपनी प्रभारी एएसआई अब्बल सिंह के निर्देश पर एसएसबी जवान तड़के 4:30 बजे सघन गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की भारत-नेपाल सीमा पिलर नंबर 803/10 के पास भारतीय क्षेत्र के जंगल में घनी झाड़ियों में तीन साइकिलों पर तस्करों ने कुछ सामान छिपाया है।
विज्ञापन
जिसे वह रात में सीमा पार पहुंचाएंगे। एसएसबी जवानों ने जंगल छाना। अचानक उन्हें प्रात: 6:40 बजे घनी झाड़ियों के बीच तीन साइकिलें दिखाई दी। जिनमें बोरे लदे थे। बोरों में 18 पेटियां विदेशी क्लोजअप टूथपेस्ट थे। जिनमें टूथपेस्ट 80 ग्राम के 864, 150 ग्राम के 1140 नग थे। एसएसबी ने साइकिलों समेत पकड़ा गया सामान खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन