फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders talked to CM over phone regarding NH in champawat

Champawat: व्यापारियों ने एनएच को लेकर फोन पर सीएम से की वार्ता, 13 दिनों से बंद चल रहे NH को लेकर कराया अवगत

Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से एनएच को लेकर फोन पर वार्ता की। इसमें चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बंद होने, चिकित्सा व्यवस्था चरमराने और व्यापार अस्त व्यस्त होने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
Traders talked to CM over phone regarding NH in champawat
व्यापारियों ने एनएच को लेकर फोन पर सीएम से की वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत में व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से एनएच को लेकर फोन पर वार्ता की। इसमें चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बंद होने, चिकित्सा व्यवस्था चरमराने और व्यापार अस्त व्यस्त होने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी ने पिछले 13 दिनों से बंद चल रहे एनएच को लेकर हो रही समस्या से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के विषय में आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि स्वाला में स्लाइडिंग जोन में सड़क बंद होने पर भी विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: 14 साल की विवाहिता ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जच्चा और दोनों बच्चे स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हल्के वाहनों के लिए लोहे का पुल बनाए जाने, धौन-दियूरी-चल्थी मार्ग को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी ने मार्ग बंद होने से पिथौरागढ़, चंपावत जिलों की खाद्य आपूर्ति आदि की जानकारी सीएम को दी। उन्होंने बताया कि सीएम ने एनएच के अधिकारियों को शीघ्र परमानेंट ट्रीटमेंट करने और धौन-दियूरी-चल्थी मोटर मार्ग और गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति देने की जानकारी दी है।

मध्यस्थता करा रहे भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने बताया कि सीएम एनएच के चीफ से लगातार बात हो रही है। पहली प्राथमिकता सड़क खोलना है। भविष्य में इस समस्या का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री कमलेश राय, जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, व्यापार संघ नगर अध्यक्ष विकास शाह, नगर महामंत्री हरीश सक्टा, गौरव पांडे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed