{"_id":"66f44fd3e2f7d034df03fffc","slug":"traders-forced-to-pay-double-fare-champawat-news-c-229-1-shld1026-113508-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दोगुना भाड़ा देने को मजबूर व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दोगुना भाड़ा देने को मजबूर व्यापारी
Wed, 25 Sep 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एनएच बंद होने से थोक व्यापारियों को सामान का दोगुना भाड़ा देना पड़ रहा है। सामान मंगाना भी उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वह सामान कम मात्रा में मंगा रहे हैं। अधिक भाड़ा होने के कारण ग्राहक भी उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं। ब्रांड का सामान मंगाने में उन्हें दिक्कत हो रही है।
बरेली, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वाला सामान बाया रीठासाहिब-लोहाघाट होते हुए चंपावत पहुंच रहा है। जो सामान बाया टनकपुर 100 रुपये में लोगों को मिल रहा था वह अब 110 से 120 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में व्यापारी ब्रांडेड सामान मंगाने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है सड़क खुल गई तो बाया टनकपुर सामान सस्ता आएगा।
स्थानीय सब्जियों का सहारा
चंपावत। स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सब्जी लोगों को राहत दे रही हैं। कई जगह छोटे व्यापारियों के पास बेचने के लिए सब्जियां नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दिक्कत हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर शिमला मर्च 80 रुपये किलो बिक रही है। जबकि बाहर से आने वाली शिमला मिर्च के दाम 100-120 रुपये किलो हैं। टमाटर, प्याज 80-80 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
कोट
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से काफी दिक्कतें होने लगी हैं। व्यापारियों को नवरात्र का सामान लेने के लिए जाना था। वह सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएच पर यातायात सुचारु नहीं होता है तो बाया लोहाघाट सामान मंगाने पर भाड़ा अधिक देना पड़ेगा। - भगवत शरण राय, वरिष्ठ व्यापारी, चंपावत।
कोट
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से बाया लोहाघाट सब्जी मंगानी पड़ रही है। इसमें भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है। ज्यादातर सब्जी पीलीभीत मंडी से मंगाई जाती है। - कैलाश अधिकारी, सब्जी व्यापारी, चंपावत।