फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Timing of Tanakpur to Daurai Express extended from 30 September to 29 November

Champawat News: 30 सितंबर से 29 नवंबर तक बढ़ाया टनकपुर से दौराई एक्सप्रेस का समय

Wed, 21 Aug 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Timing of Tanakpur to Daurai Express extended from 30 September to 29 November
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 05097/05098 टनकपुर से राजस्थान के मदार जंक्शन दौराई तक विशेष गाड़ी के संचालन का समय टनकपुर से 30 सितंबर से 29 नवंबर तक बढ़ा दिया है। यह 27 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया 05097 टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 18:25 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 18:55 बजे, पीलीभीत से 19:45 बजे, भोजीपुरा से 20:27, इज्जतनगर से 20:42, बरेली सिटी से 21:10, बरेली जंक्शन से 21:30, चंदौसी से 23:30 बजे जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन मुरादाबाद से 00:45 बजे, गाजियाबाद से 03:20, दिल्ली से 04:40, दिल्ली कैंट से 05:17, गुड़गांव से 05:35, रेवाड़ी से 06:47, नारनौल से 07:58, नीम का थाना से 08:56, श्री माधोपुर से 09:25, रिंगस से 09:40, फुलेरा जंक्शन से 11:35, किशनगढ़ से 12:22, और अजमेर से 13:20 बजे 13:40 बजे छूटकर दौराई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 05098 एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दौराई से 16:05 बजे प्रस्थान कर 16:35 बजे अजमेर, किशनगढ़ से 17:07, फुलेरा जंक्शन से 18:00, रिंगस से 18:55, श्री माधोपुर से 19:07, नीम का थाना से 19:47, नारनौल से 20:37, रेवाड़ी से 22:05, गुड़गांव से 22:32, दिल्ली कैंट से 22:52 छूटेगी।
दूसरे दिन दिल्ली से 00:35 बजे, गाजियाबाद से 01:27, मुरादाबाद से 04:10, चंदौसी से 05:15, बरेली जंक्शन से 06:30, बरेली सिटी से 06:45, इज्जतनगर से 07:05, भोजीपुरा से 07:20, पीलीभीत से 08:05 और खटीमा से 09:00 बजे छूटकर 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

ट्रेन में एसएलआर/एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच, शयन यान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed