फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be a challenge to win the chair in three places

Champawat News: तीन स्थानों पर होगी कुर्सी जीतने की चुनौती

Tue, 12 Aug 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
There will be a challenge to win the chair in three places
चंपावत। जिले के चार ब्लॉक प्रमुखों की सीट जीतना भाजपा के लिए चुनौती होगी। सबसे बड़ी चुनौती पाटी विकासखंड में है। लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के पुत्र शंकर सिंह अधिकारी और भाजपा के प्रकाश सिंह के बीच मुकाबला है। ऐसे में यहां भाजपा के लिए सीट बचाना कड़ी चुनौती होगी। पिछली बार यहां से भाजपा की सुमनलता ब्लॉक प्रमुख थीं। बाराकोट ब्लॉक में ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सीमा आर्या और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा चुनाव मैदान में हैं। यहां से भी पिछली बार भाजपा की विनीता फर्त्याल ब्लॉक प्रमुख रहीं। लोहाघाट ब्लॉक में प्रमुख पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र ढेक और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा चुनाव मैदान में हैं। लोहाघाट में पिछली बार वर्तमान भाजपा प्रत्याशी की पत्नी नेहा ढेक ब्लॉक प्रमुख थीं। ऐसे में तीनों सीटों पर भाजपा के लिए चुनौती बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed