फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The system has been wasting water for four years on the hopes of arranging drinking water.

Champawat News: पेयजल के इंतजाम की उम्मीदों पर चार साल से सिस्टम फेर रहा पानी

Fri, 18 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The system has been wasting water for four years on the hopes of arranging drinking water.
बाराकोट ब्लॉक के लुवाकोट विद्यालय की भोजन माता मिड डे मील बनाने के लिए पानी लेकर आती। स्रोत : स
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट में चार वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकती। इस कारण न केवल बच्चों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है बल्कि मिड-डे मील तैयार करने के लिए भोजनमाता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मिड-डे-मील तैयार करने के लिए भोजनमाता को गांव से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है या फिर कभी उनके पति दो किलोमीटर दूर धारगड़ा पेयजल स्रोत से घोड़े से पानी लेकर आते हैं, तब बच्चे भोजन करते हैं।
विज्ञापन

इस स्कूल 56 बच्चे अध्ययनरत हैं जिसमें 30 छात्राएं शामिल हैं। विद्यालय में चार साल से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण बच्चे अपने घर से पीने के लिए पानी लेकर आते हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सबसे बड़ी परेशानी बच्चों के साथ ही भोजन माता गोविंदी देवी को उठानी पड़ रही है। भोजनमाता को मिड-डे मील तैयार करने के लिए रोजाना गांव से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। कई बार भोजन माता के पति को घोड़े पर पानी ढोकर लाना पड़ता है लेकिन विद्यालय की इस बदतर स्थिति की कोई सुध लेना वाला नहीं है।
विज्ञापन

-
पीटीए अध्यक्ष बोले, कोई नहीं सुनता
अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह का कहना है कि इस मुद्दे को कई बार-बार उठाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल संस्थान केवल पानी का बिल भेजने में तत्पर है लेकिन पानी की आपूर्ति की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीण और अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि जल संस्थान और संबंधित विभाग तत्काल इस समस्या का समाधान करें ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल और मिड-डे मील की सुविधा बिना किसी व्यवधान के मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कोट
स्कूल में पीने का पानी न आने से बहुत परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर सूचित किया गया लेकिन अब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

- मंजू चतुर्वेदी प्रधानाध्यापिका, राउमावि लुवाकोट
कोट
एडीधुरा से राउमावि लुवाकोट के लिए पेयजल लाइन बनी हुई थी। वर्ष 2021 में देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पनार एड़ीधुरा लिफ्ट योजना का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

- धीरेंद्र खर्कवाल कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, बाराकोट।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed