{"_id":"6896332c4a4c3d07430eea23","slug":"the-struggle-to-build-a-future-under-a-leaking-roof-champawat-news-c-229-1-shld1026-127688-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टपकती छत के नीचे भविष्य संवारने की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टपकती छत के नीचे भविष्य संवारने की जद्दोजहद
Fri, 08 Aug 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक में जर्जर हाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरी का भवन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत झिरकुनी के सूरी तोक स्थित प्राथमिक विद्यालय जर्जर हाल है। 25 साल पूर्व बना यह विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण हो गया है। मामूली बारिश में स्कूल की छत टपकती है और इसी टपकती छत के नीचे नौनिहाल भविष्य संवारने की जद्दोजहद करते हैं। स्कूल की दीवारों में सीलन होने से बच्चों के बीमार होने का खतरा है। बारिश के दौरान जर्जर विद्यालय में बच्चों को भेजने से अभिभावक डरे रहते हैं।
इस प्राथमिक विद्यालय में मात्र छह छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में एक कक्षा कक्ष, एक कार्यालय और एक स्टोर रूम है। भवन की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। बच्चों को खुले या बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। छह बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक हैं। विद्यालय का शौचालय जर्जर हाल है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की हालत सुधारने की मांग की है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरी विद्यालय भवन जर्जर हालत में है। दीवार से पानी आने से कमरों में सीलन बनी रहती है। विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष के भी बुरे हाल हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय भवन की मरम्मत जरूरी है। - नवीन जोशी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विद्यालय भवन की छत जर्जर है। छत की सरिया दिख रही है। शौचालय के बुरे हाल हैं। कक्षा कक्षों का फर्श टूटा है। इस जर्जर विद्यालय में बच्चे खौफ के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग को चाहिए कि बिना कोई देर किए विद्यालय की मरम्मत कराई जाए।- सुनीता जोशी, एसएमसी अध्यक्ष
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरी के भवन की स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है। विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग को लेकर पत्रावली अधिकारियों को प्रस्तुत की है। उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय भवन के मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। - कमल भट्ट, खंड शिक्षाधिकारी, बाराकोट