फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The police held a night-time community meeting to interact with the villagers.

Champawat News: पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

Thu, 03 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The police held a night-time community meeting to interact with the villagers.
लोहाघाट (चंपावत)। वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र के मढ़वा गांव में पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कोतवाली प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा, 108 एंबुलेंस सेवा और रोजगार के लिए निशुल्क पॉलिहाउस उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला अपराध, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रावधानों और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed