फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The hope of rejuvenation of the drains of the municipality increased

पालिका क्षेत्र के नौलों के जीर्णोद्धार की उम्मीद बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The hope of rejuvenation of the drains of the municipality increased
लोहाघाट नगर पालिका में नौलों का निरीक्षण करते ईओ मो.इस्लाम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र के नौलों का जीर्णोद्धार होने की उम्मीद बढ़ गई है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश के बाद नगर पालिका की ओर से नौलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। प्रशासन से मिलने वाले दिशा निर्देशों के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल समस्या सबसे बड़ी दिक्कत है। जल संस्थान की ओर से करीब चार दशक पूर्व बनाई गई पेयजल योजनाओं से नगर के लोगों को 30 फीसदी भी पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों की पूरी निर्भरता पेयजल योजना के अलावा नौलों, धारों, हैंडपंपों पर टिकी रहती है।
विज्ञापन

गर्मी हो या बरसात नगर के लोगों को प्रतिदिन पानी नसीब नहीं हो पाता है। लोगों के नलों में तीसरे या चौथे दिन जलापूर्ति होती है। उसमें भी उन्हें मात्र करीब आधा घंटा ही पानी मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी वार्ड में बंद पड़ा है एक नौला
लोहाघाट (चंपावत)। ईओ मो.इस्लाम के नेतृत्व में नौलों के किए गए सर्वे में नगर पालिका क्षेत्र में 14 नौलों को चिह्नित किया गया है जिसमें सार्कीटोला वार्ड में तीन, बजरंगबली वार्ड, ठाडाढुंगा वार्ड, मीनाबाजार वार्ड में दो-दो, ऋषेश्वर वार्ड, लोहावती वार्ड में एक-एक और कचहरी वार्ड में तीन नौले शामिल हैं। कचहरी वार्ड में एक नौला बंद पड़ा है। संवाद
अक्कलधारे के पानी से बुझ रही है प्यास
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर के लोग करीब एक किमी दूर स्थित अक्कलधारे के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। यहां का जल काफी शुद्ध होने के चलते वर्ष भर लोग यहां से अपने घरों के लिए पीने का पानी ले जाते हैं। इसके अलावा नर्सरी गधेरा और शिवालय में लगा स्टैंड पोस्ट भी लोगों की प्यास बुझा रहा है। संवाद

डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले 14 नौलों का निरीक्षण किया गया। लोनिवि निरीक्षण भवन के नीचे का एक नौला बंद पड़ा है जबकि अन्य 13 नौले चालू स्थिति में हैं। नौलों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है। -मो.इस्लाम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed