{"_id":"6879332cb230c6823200b87d","slug":"the-fields-will-be-green-and-the-farmers-pockets-will-be-full-champawat-news-c-229-1-shld1026-126711-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खेत होंगे हरे-भरे, किसानों की भरेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खेत होंगे हरे-भरे, किसानों की भरेगी जेब
Thu, 17 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सहकारिता विभाग जिले में माधो सिंह भंडारी सहकारी सामूहिक खेती योजना के तहत किसानों की बंजर भूमि को हरा-भरा करेगा। पहली बार विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार कर सामूहिक खेती और अन्य कार्य कराए जाएंगे।
सहकारिता विभाग योजना के तहत बाराकोट ब्लॉक में चयन किया गया है। नई सहकारी समिति गठित कर बाराकोट विकास खंड के ग्राम पंचायत ढुंगा जोशी के विसरारी में 15 किसानों की 1000 नाली भूमि का चयन किया गया है। अब इस बंजर भूमि को उद्यान, कृषि, दुग्ध, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई, लघु सिंचाई, विकास और सहकारिता विभाग के माध्यम से हरा-भरा बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित किसानों को जमीन का किराया दिया जाएगा और उत्पादों को बेचकर भूमि और अधिक विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
कोट
सीडीओ डॉ. जेएस खाती की अध्यक्षता में 18 जून को ज्वाइंट वर्किंग कमेटी बैठक में गांव का चयन किया गया है। अगस्त में इस योजना को शुरू किया जाएगा। - सुभाष चंद्र गहतोड़ी जिला सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग