फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The damaged road in the disaster should not become the cause of accident now

Champawat News: आपदा में क्षतिग्रस्त मार्ग अब हादसे का कारण न बन जाए

Tue, 15 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 15 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The damaged road in the disaster should not become the cause of accident now
आपदा में क्षतिग्रस्त लोहाघाट के भुमलाई में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त डिग्री काॅलेज-नसखोला मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं होने से छात्र-छात्राओं और लोगों के लिए आवाजाही में मुश्किल हो रही है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत न होने से क्षेत्र के लोगों में लोनिवि के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

छह माह पूर्व आई आपदा में भुमलाई के पास मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते मोटर मार्ग की चौड़ाई भी कम हो गई है। कई स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवार भी टूट गई है।स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए लोनिवि सहित प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि डिग्री काॅलेज-नसखोला मोटर मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मोटर मार्ग से डैंसली, भुमलाई, ईड़ाकोट, नसखोला और गल्लागांव के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

कोट
मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से मार्ग भी धंस गया है और इसकी चौड़ाई भी कम हो गई है। इस मार्ग से दो स्कूलों की बसों सहित कई वाहन गुजरते हैं। मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जल्द क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। - गणेश दत्त पुनेठा, राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक करने के लिए कई बार लोनिवि के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग से वाहन चालक जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक करने की जरूरत है। - गणेश बिष्ट, ग्रामीण

कोट
आपदा में क्षतिग्रस्त डिग्री काॅलेज-नसखोला मोटर मार्ग को ठीक करने के लिए आगणन बनाकर आपदा प्रबंधन को भेजा गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - हितेश कांडपाल ईई लोनिवि लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed