फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The crowd of travelers returning from outside is becoming a threat

बाहर से लौट रहे यात्रियों की भीड़ बन रही है खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
The crowd of travelers returning from outside is becoming a threat
पहाड़ जाने को देश के विभिन्न क्षेत्रों से टनकपुर पहुंचे यात्रियों को ककरालीगेट बैरियर पर नियंत् - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए ट्रेन और बसों का संचालन बंद करने के बाद भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से लौट रहे लोगों की भीड़ बड़ा खतरा बन रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को विभिन्न साधनों से यहां पहुंचे करीब 988 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में लॉकडाउन के बाद वहां नौकरी और व्यवसाय करने वाले स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घर लौट रहे हैं।
सरकार की ओर से ट्रेनों, बसों और टैक्सी वाहनों का संचालन बंद रखने के बाद भी यात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह करीब एक हजार यात्री पहाड़ जाने के लिए यहां पहुंचे। वह टैक्सियों से पहाड़ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ककरालीगेट बैरियर पर ही रोक लिया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की स्क्रीनिंग कर कोरोना संक्रमण की जांच की। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के मुताबिक पहाड़ जा रहे 988 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। किसी भी यात्री में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्रियों को रोडवेज की दो बसों और टैक्सियों से पहाड़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed