{"_id":"57ebf8834f1c1b9a74573d26","slug":"the-card-shuffle-school-party-wads-of-gic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी पाटी बनी ताश की गड्डियां फेंटने की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी पाटी बनी ताश की गड्डियां फेंटने की पाठशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीआईसी पाटी के छात्र ताश पत्तों की शिक्षा ले रहे हैं। आदर्श विद्यालय पाटी के छात्रों को न तो शिक्षकाें का डर है और ना ही प्रधानाचार्य का। छात्रों का जब मन करता है वह क्लास रूम में आते है और जब चाहे क्लास रूम से चले जाते हैं। वह स्कूल परिसर के आसपास गोल घेरे में बैठकर सिगरेट सुलगाते और ताश खेलते मिल जाते हैं।
ताश खेलने से मना करने पर स्कूल के फर्नीचर को आग लगाने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा स्कूल में मारपीट और छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना भी आम हो गई है। इन सबसे परेशान होकर स्कूल प्रबंधन ने पाटी प्रशासन से विद्यालय परिसर में दो कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है। अभिभावकों की तरफ से भी पाटी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की गई है।
बताया जा रहा है कि छात्रों के साथ कुछ अराजक तत्व स्कूल में पहुंच रहे है। इससे पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है। स्कूल के आसपास स्कूली ड्रेस में कई छात्र ताश खेलते और सिगरेट पीते देख जा सकते हैं। यही नहीं इन लोगों ने छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने पाटी थाने में इनकी शिकायत की है। प्रधानाचार्य उदय प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कई बार उन्होंने ताश की गड्डी के साथ छात्रों को पकड़ा है और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद से इन छात्रों ने स्कूल के फर्नीचर को तोड़कर उसमें आग लगाने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने ऐसे आठ से दस छात्रों को चिन्हित किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत एसडीएम से की गई थी। मामले को वहां से थाने को सौंपा गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर बच्चों और अभिभावकों से बात की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पाटी पुलिस ने बताया कि स्कूल में कांस्टेबल की तैनाती की मांग भी की गई है।
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पाटी (चंपावत)। खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी यह बात नहीं है। ऐसे छात्रों पर कार्रवाई होनी चाहिए, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने का भी प्रयास प्रबंधन करेगा।