फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The budget has not yet accepted Parking

बजट स्वीकृत फिर भी नहीं बन पाई पार्किंग

Thu, 23 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 23 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
The budget has not yet accepted Parking
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर में वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में लोग अपने वाहनों को जगह-जगह आड़े-तिरछे खड़ा करने को मजबूर हैं। इसके चलते समय-समय पर जाम की गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि नगर में दो पार्किंग निर्माण के लिए 127.96 लाख रुपए स्वीकृत हैं।
स्टेशन बाजार के अलावा डाकबंगला रोड, मीनाबाजार, पिथौरागढ़ रोड, रोडवेज स्टेशन के पास, पुराने स्टेट बैंक के पास लगातार जाम की स्थिति पैदा होती जा रही है। यही नहीं हनुमान मंदिर मार्ग में नैनीताल बैंक, जिला सहकारी बैंक, गांधी चौक, दीनदयाल चौक में लोगों द्वारा अपने वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े करने से इन स्थानों में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पार्किंग के अभाव में लोगों द्वारा दुकानों के आगे अपने वाहन खड़े करने से व्यापारियों के व्यवसाय में भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


दो पार्किंग के लिए स्वीकृत है 127.96 लाख रुपए
शासन द्वारा पेट्रोल पंप के पास और पुल्ला बाइपास में दो मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के लिए 127.96 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन लंबा वक्त बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्य न किए जाने के चलते लोगों की समस्याएं जस की तस है। पुल्ला बाइपास में पार्किंग स्थल बनाने के लिए 69.44 लाख और पेट्रोल पंप के पास पार्किंग के निर्माण किए जाने के लिए 58.52 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। नगर पंचायत द्वारा पुल्ला बाइपास की जगह बदलकर भेड़खान मोहल्ले में टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसमें समतलीकरण और सीसी मार्ग निर्माण में करीब 20 लाख रुपए खर्च भी कर दिए गए, लेकिन उसके बाद से काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से लगी है निर्माण पर रोक : वर्मा
लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य में शासन स्तर पर रोक लगने के चलते काम नहीं हो पा रहा है। जबकि पेट्रोल पंप के पास जमीन न होने से टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बताया कि पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में लगी रोक हटने और पेट्रोल पंप के पास जमीन मिलने के बाद टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed