फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The advantages of cashless assigning students

छात्र-छात्राओं को बताए कैशलेस के फायदे

Thu, 23 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 23 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The advantages of cashless assigning students
कैशलेस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) का एक दिनी शिविर लगा। इस दौरान शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में कैशलेस लेनदेन की शिविरार्थियों को जानकारी दी गई।
एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डा.महेश त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डा.शिवानी कर्नाटक के दिशा-निर्देशन में शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया। कॉलेज परिसर के आसपास फैले प्लास्टिक, कूड़े आदि को एकत्र कर नष्ट किया। बौद्धिक सत्र में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद जोशी ने शिविरार्थियों को कैशलेस लेनदेन के फायदे बताए। टैक्स चोरी में लगाम लगने के साथ ही राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने अधिक से अधिक कैशलेस के जरिए लेनदेन करने पर जोर दिया। इतिहास विभाग की अध्यक्ष डा.विमला देवी ने कहा कि कैशलेस लेनदेन से डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान डा.कमलेश सक्टा, प्रो.रूचिर जोशी, डा.रवि सनवाल, डा.सुमन पांडेय, डा.जगदीश चंद्र जोशी, डा.तौफिक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed