फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers and personnel hurt by ARO's misbehavior

Champawat News: एआरओ के दुर्व्यवहार से शिक्षक और कार्मिक आहत

Thu, 25 Apr 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers and personnel hurt by ARO's misbehavior
चंपावत में एडीएम हेमंत वर्मा को ज्ञापन सौंपते वि​भिन्न संगठनों के कर्मचारी नेता। संवाद
चंपावत। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष और मंत्री ने एआरओ पर चुनाव ड्यूटी से लौटे कार्मिकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद गोरलचौड़ मैदान में ईवीएम और अन्य प्रपत्रों को जमा करते समय एआरओ चंपावत ने पीठासीन और मतदान अधिकारियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। समस्त चुनाव सामग्री विधिवत समय पर जमा हो जाने के बाद भी उन्हें कार्य मुक्त करने में बेवजह विलंब किया गया। इस कारण कई शिक्षक और कार्मिकों को बीएम जमा करने के बाद भी पूरी रात इंतजार करना पड़ा। इससे समस्त शिक्षकों और कार्मिकों में नाराजगी है। उन्होंने इस तरह के व्यवहार की निंदा कर कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, महामंत्री वीरेंद्र मेहता, राजकीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, महामंत्री बंशीधर थ्वाल, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed