लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका मंजू बाला को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।
नई शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार में दिव्य हिमगिरि देहरादून ने यूकॉस्ट तकनीकी शब्दावली आयोग, मानव संसाधन मंत्रालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा परिषद, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शोध एवं विकास संस्थान देहरादून के सहयोग से प्रधानाध्यापिका मंजू को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 से ऑनलाइन सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा प्राप्त प्रधानाध्यापिका मंजू समन्वयक बाराकोट, ब्लॉक सचिव स्काउट भी हैं। उनके बड़े पुत्र मोहित जोशी आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र रोहित जोशी सेना में कैप्टन हैं। उनकी सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, बीईओ आरआर लोहिया, सहायक अध्यापक सागर वर्मा, डॉ. योगेश चतुर्वेदी, मंत्री रमेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।