{"_id":"5877bd794f1c1b7c58ba9827","slug":"sworn-to-obey-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":" चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
यातायात के नियमों के पालन की शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोतवाल वीसी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैक्सी चालकों और स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटना के कारण और बचाव के बारे में बताया। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों का पालन और नशे में गाड़ी न चलाने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
न्यू टैक्सी स्टैंड में आयोजित नुक्कड़ कार्यक्रम में कोतवाल ने कहा कि चालक को यातायात के पूरे नियमों की जानकारी होना जरूरी है। किसी चालक को यातायात नियमों के बारे में जानकारी नहीं है तो वह यातायात पुलिस या कोतवाली में आकर नियमों का अध्ययन कर सकता है। कोतवाल ने बताया कि 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चालकों को जागरूक कर रही है। इसके बाद यदि कोई चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाड़ी चलाते मिला तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन