फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stones and debris falling in danger zone Swala at Tanakpur-Pithoragarh NH

Uttarakhand: स्वाला में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों से खुद को बचा रहे मशीनों के ऑपरेटर, सड़क खोलना आसान नहीं

Wed, 25 Sep 2024 08:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 08:29 PM IST
सार

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला सिरदर्द बन गया है। पिछले 12 सितंबर से यातायात सुचारू नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Stones and debris falling in danger zone Swala at Tanakpur-Pithoragarh NH
स्वाला में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों से खुद को बचा रहे मशीनों के ऑपरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला सिरदर्द बन गया है। पिछले 12 सितंबर से यातायात सुचारू नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वाला के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के साथ ही पानी का रिसाव हो रहा है। इससे मार्ग लगातार धंसता जा रहा है। ऐसे में मरम्मत का काम भी बाधित हो रहा है।

बुधवार को एनएच की मशीनें मलबा और पत्थरों को हटाती रहीं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे के कारण काम करना आसान नहीं रहा। कई बार मशीनों के ऑपरेटरों को भी पहाड़ी से गिरते बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण खुद की जान बचाने के लिए पीछे होना पड़ा, लेकिन पहाड़ी से गिरे बोल्डर के चलते मशीन को नुकसान हुआ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: 12 सड़कों पर आवाजाही ठप, 25 से अधिक गांवों का कटा संपर्क; लोगों के लिए बाहर निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने एनएच पर यातायात सुचारू करने के लिए प्रशासन को चार दिन का समय दिया है जबकि प्रशासन ने 24 और 25 सितंबर को एनएच पर सुधारात्मक कार्य के लिए सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया था, ताकि यातायात सुचारू हो सके, लेकिन बुधवार को भी सफलता नहीं मिली। अब 26 सितंबर को भी एनएच पर सुधारात्मक कार्य के चलते यातायात पूरी तरह बाधित रखा गया है।सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छोटी वाहनों को रीठा साहिब-डांडा-मीनार सड़क से सुबह आठ से छह बजे तक संचालन की अनुमति दी है। हालांकि एनएच कई जगह खतरनाक बना हुआ है, लेकिन डेंजर जोन के चलते अन्य जगह काम नहीं हो पा रहे हैं। एनएच खोलने के इंतजार में कई कई वाहन चल्थी में फंसे हैं।

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मार्ग रात और सुबह भी तैयार किया गया, लेकिन वह ढह गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर के कारण एक मशीन की चेन टूट गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बच गया। अभी यातायात सुचारू करना मुश्किल होग जिससे मार्ग को खोलने में दिक्कतें पैदा हो रही है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द एनएच पर आवाजाही सुचारू की जा सके।
- मनोज कोटला टम्टा, सहायक अभियंता, एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed