{"_id":"57e170054f1c1bab1ea821a0","slug":"started-guerrilla-action-against-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के खिलाफ छापामार कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के खिलाफ छापामार कार्रवाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में छापा मार दुकान से पॉलिथीन जब्त करते पालिका और राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर से हरकत में आए प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। छापे में दो दुकानों से दो किलो पॉलिथीन जब्त की गई है। एक दुकानदार से पांच सौ रूपये जुर्माना वसूला गया है, जबकि एक फड़ व्यवसायी दुकान ही छोड़ कर फरार हो गया, इधर कार्रवाई की भनक लगते ही पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही पॉलिथीन का स्टाक ठिकाने लगा दिया था।
पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को प्रशासन ने व्यापारियों को दस सितंबर तक का समय दिया था, लेकिन इसके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं थमा। वहीं हिदायत देने के बाद प्रशासन भी हाथ पर हाथ धरे बैठा था। अमर उजाला के19 सितंबर के अंक में नहीं रुका पॉलिथीन का प्रयोग शीर्षक से खबर छपने से प्रशासन हरकत में आया है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की ज्वाइंट टीम ने मंगलवार से बाजार में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। ईओ शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने बाजार में कई दुकानों में औचक छापे मारे और दो दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग होते पकड़ा।
ईओ ने बताया कि एक किराना व्यवसायी की दुकान से डेढ़ किलो पॉलिथीन जब्त कर उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। फुटपाथ के एक फड़ व्यवसायी की दुकान से भी आधा किलो पॉलिथीन जब्त की गई है, लेकिन कार्रवाई से पहले ही व्यवसायी दुकान छोड़कर खिसक लिया। ईओ ने बताया कि पॉलिथीन की धरपकड़ के साथ ही दुकानदारों को दुकानों में कूड़ादान रखने की भी हिदायत दी गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक ईश्वर सिंह भीमा, बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, अर्जुन सिंह, कैलाश पटवाल आदि शामिल थे।