फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Start a campaign every month to prevent power theft

विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रत्येक माह अभियान चलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Start a campaign every month to prevent power theft
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला कार्यालय सभागार में यूपीसीएल, उरेडा, एनएचपीसी, जल विद्युत, लघु जल विद्युत, वन, जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जो भी कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि वे सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे हो।
विज्ञापन

उन्होंने उर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता से उपखंड स्तर पर विद्युत चोरी पकड़ने के लिए प्रत्येक माह अभियान चलाने को कहा। प्रत्येक माह गांव गांव में विद्युत शिविर लगाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विद्युत बिलों को जमा कराने में सहूलियत हो सके। उरेडा की समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी मनोज कुमार बजेठा ने बताया कि जिला योजना के तहत 10-10 किलोवाट के दो पॉवर प्लांट लगाए जा रहे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर सर्वे कराए कि कहां सोलर लाइट कार्य कर रही है और कहां नहीं। उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पोर्टल और सोच पोर्टल की समीक्षा करते हुए प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झा, वरिष्ठ प्रबंधक एनएचपीसी बनबसा अरविंद, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed