फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB trained guerrilla volunteers given six days' time

Champawat News: एसएसबी प्रशिक्षत गुरिल्ला स्वयंसेवकों ने दी छह दिन की मोहलत

Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
SSB trained guerrilla volunteers given six days' time
चंपावत में एसएसएबी गुरिल्ला संगठन के प्रतिनि​धियों से वार्ता करते डीएम नवनीत पांडे और विधायक प्

विज्ञापन
चंपावत। प्रशासन से वार्ता के बाद एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति ने चंपावत में 12 दिसंबर से होने वाला प्रदेशव्यापी आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम नवनीत पांडे और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद समिति ने 17 दिसंबर तक का इंतजार करने पर सहमति जताई।

जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने बताया कि संगठन प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्लों को नौकरी देने, सेवा की उम्र पार कर चुके गुरिल्लाें को पेंशन और मृतक गुरिल्लों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अदालत के फैसले के बावजूद सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। शासन ने इस साल नौ सितंबर को 15 दिनों के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे नाराज संगठन ने 12 दिसंबर से चंपावत में आंदोलन करने का एलान किया था।
विज्ञापन

डीएम ने एसएसबी गुरिल्ला संगठन के प्रतिनिधियों की मांगों को लेकर किए जा रहे प्रयास की जानकारी देते हुए आंदोलन न करने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने फोन से एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी से बात करने के साथ ही कहा कि 17 दिसंबर तक प्रतिनिधिमंडल की सीएम से देहरादून में वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संगठन ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो 18 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल और कोतवाल योगेश उपाध्याय शामिल रहे। संवाद



45 दिन का प्रशिक्षण ले चुके हैं प्रदेश के 19 हजार गुरिल्ले
चंपावत। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवकों की संख्या 19 हजार से अधिक हैं। जिलाध्यक्ष ललित बगौली का कहना है कि चंपावत जिले में ही 950 से अधिक गुरिल्ला है। एसएसबी की ओर से हर गुरिल्लों को 45 दिन का शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण की सफलता के बाद कसम परेड भी कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed