{"_id":"5ea1c34f8ebc3e907c684a05","slug":"spoon-race-between-workers-living-in-relief-camp-champawat-news-hld3809742149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत शिविर में रह रहे मजदूरों के बीच हुई चम्मच दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत शिविर में रह रहे मजदूरों के बीच हुई चम्मच दौड़
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में चम्मच दौड़ में भाग लते दिहाड़ी मजदूर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लॉकडाउन के कारण जिला मुख्यालय में नगर पालिका के रैन बसेरे में ठहराए गए मजदूरों के मनोरंजन के लिए चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 39 मजदूरों ने प्रतिभाग किया। शिविर में योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी और दिनेश चंद्र पांडेय की ओर से उन्हें योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। मजदूरों को जीजीआईसी की शिक्षिकाओं की ओर से साक्षर बनाया जा रहा है। प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें धर्म, अध्यात्म की जानकारी दी जा रही है।
प्रशासन की रसोई के लिए दिया सहयोग
टनकपुर/बनबसा। टनकपुर में संत निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा के प्रमुख महेंद्र पाल सिंह निरंकारी ने निरंकारी सेवादल की ओर से एसडीएम दयानंद सरस्वती को राहत शिविरों में रह रहे लोगों की भोजन व्यवस्था के लिए सब्जियां प्रदान की। सहयोग देने वालों में शिवराज सिंह, महेंद्र गुप्ता, आनंदी महर, नरेश भारद्वाज, मनोहर लाल, लक्ष्मण, विनोद राठौर, मुन्ना लाल, बांकेलाल, सुंदर सिंह, मनोज लोहिया आदि थे। स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के स्थानीय प्रबंधक श्रीनिवास ने बताया कि बैंक ने गुरुद्वारा के बरियाम सिंह मानव सेवा मंडल के माध्यम से जरूरतमंदों को एक दिन का भोजन कराया। बनबसा में गायत्री परिवार गायत्री परिवार ट्रस्ट ने भी प्रशासन द्वारा गठित कम्यूनिटी किचन के लिए सब्जियों की व्यवस्था की। गायत्री परिवार के मुखिया रोशन कुमार ने बताया कि गायत्री परिवार योग प्रशिक्षक ललित गर्ग जनता हाईस्कूल के शिविरार्थियों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। संवाद