फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Solar Fencing in Bastiya Tanakpur

Champawat News: बस्तिया में सोलर फैंसिंग की मरम्मत शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Solar Fencing in Bastiya Tanakpur
छात्रा कु. साक्षी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग ने बस्तिया में जंगल और गांव की सीमा पर खराब टेंटिकल सोलर फैंसिंग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। वन अधिकारियों की देखरेख में तकनीशियनों की टीम सुबह से ही फैंसिंग में आई खराबी दूर करने में जुट गई थी।
विज्ञापन

हाथियों का गांव में प्रवेश रोकने के लिए वन विभाग ने गांवों और जंगल की सीमा पर आस्ट्रेलिया तकनीक की टेंटिकल सोलर फैंसिंग लगाई है। बस्तिया में भी इस फैंसिंग के लगने से किसानों को खासी राहत मिली लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पिछले कुछ समय से फैंसिंग में करंट नहीं दौड़ रहा था जिसके चलते बस्तिया में हाथी उत्पात मचाकर किसानों की फसल और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव में घुसे हाथियों ने डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की फसल रौंदकर नष्ट की है। किसानों की मांग पर वन विभाग ने फैंसिंग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि फैंसिंग की मरम्मत का काम भूमिका सोलर फैंसिंग एजेंसी को सौंपा गया है। बुधवार को वन दरोगा निर्मल चंद्र खुल्वे की देखरेख में एजेंसी के तकनीशियनों ने फैंसिंग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed