फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   So the risk of disaster relief from the rain

बारिश से राहत तो आपदा का भी खतरा

Wed, 01 Jul 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 01 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
So the risk of disaster relief from the rain

बारिश से आपदा को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। पूर्णागिरि मार्ग में फिर मलबा आने की आशंका बनी हुई है। बाटनागाड़ नाले का पानी तेज रफ्तार में बूम की ओर बहने से बूम क्षेत्र भी खतरे की जद में है। प्रशासन भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। एनएचपीसी ने रेड अलर्ट जारी कर लोगों से नदी, पावर चैनल की ओर न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में बाढ़, भू-कटाव का खतरा बना रहता है। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में बसे गांवों के साथ ही छीनीगोठ, सैलानीगोठ नईबस्ती, पर्वतीय क्षेत्र में बरसाती नदी नाले खासी तबाही मचाते हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश बताई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले यात्रियों की आवाजाही लगातार जारी है। प्रशासन आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीमें कंट्रोल रूम के संपर्क में रहते हुए मौसम, अपने सेक्टर में बराबर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ में मलबा आने पर मार्ग को जल्दी खुलवाने के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लोनिवि की टीम को जेसीबी मशीन के साथ मौके पर तैनात किया गया है।


मंगलवार को दिनभर होती रही रिमझिम बारिश से जहां मौसम सुहाना बना रहा, वहीं आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा।

सोमवार की रात से लगातार जारी बारिश के कारण केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल जाने-आने में खासी परेशानी हुई। मार्गों में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed