फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Six-hour wheels on Tanakpur-Pithoragarh national highway

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में छह घंटे थमे रहे पहिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six-hour wheels on Tanakpur-Pithoragarh national highway
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास आए मलबे को हटाती मशीन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) रविवार को करीब छह घंटे बंद रहा। तीन जगहों पर काफी मलबा आने से बंद मार्ग को खोलने में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और आपदा प्रबंधन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बंद होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इलाज को जा रहा एक व्यक्ति भी मार्ग पर तीन घंटे फंसा रहा।
विज्ञापन

एनएच पर रविवार को सुबह 6.03 बजे से 11.50 बजे तक आवाजाही बंद रही। चल्थी के पास डेढ़ घंटे (6.03 बजे से 7.30 बजे तक), धौन-स्वांला के बीच दो जगहों पर चार घंटे (सवा छह बजे से दस बजे तक) और स्वांला मंदिर के पास दो स्थानों पर साढ़े पांच घंटे (सवा छह बजे से 11.50 बजे तक) मार्ग बंद रहा। इस दौरान अन्य लोगों के अलावा बाराकोट ब्लाक का एक बीमार व्यक्ति भी तीन घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क बंद रहने से लोग खासे परेशान रहे। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मशीनों के जरिये करीब 12 बजे तक यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

तैयारी रही अधूरी, काम शुरू न होने से समय सारणी धरी रही
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर धौन के पास खाई में शुरू होने वाले काम के चलते रविवार से आवाजाही दिन में छह घंटे बंद होनी थी। लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने से रविवार से ऐसा नहीं हो पाया। एनएच के ईई एलडी मथेला ने कहा कि कई जगह मार्ग बंद होने और धौन के पास काम की तैयारी में मामूली कमी की वजह से रविवार से तय समय सारणी का पालन नहीं हो सका। अब सोमवार से निर्धारित समय सारणी लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था यह मार्ग रविवार से दिन में तीन बार में कुल छह घंटे (10.30 बजेे से 12.30 बजे तक, 2 बजे से 4 बजे औेर 6.30 बजे से 8.30 बजे तक) बंद रहेगा। एनएच पर धौन के पास खाई में 60 मीटर लंबी पहाड़ी के नीचे से निर्माण कार्य कर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 16 सितंबर तक निधारित समय में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। ब्यूरो
चंपावत जिले में बंद सड़कें
बांकु-सुल्ला, डुंगराबोरा -चक सीलकोट, खटोलीमल्ली-वैला और राज्य मार्ग 29-खटोली मल्ली मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा :
चंपावत: 21 मिमी
लोहाघाट: सात मिमी
पाटी: सात मिमी
बनबसा: चार मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed