{"_id":"5e1a06308ebc3e87f0307f9e","slug":"six-doctors-are-not-there-champawat-news-hld3691882181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट सीएचसी में छह डाक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट सीएचसी में छह डाक्टर नहीं
विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में रोगियों का उपचार करते चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह।
- फोटो : LOHAGHAT
करीब सवा लाख की आबादी की सेहत की धुरी लोहाघाट का सीएचसी इस हाल में नहीं है कि वह मरीजों का कायदे से इलाज कर सके। डॉक्टरों के 12 पदों में से 50 प्रतिशत पद रिक्त हैं। वहीं एक को छोड़ कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को है।
लोहाघाट में हर माह करीब छह हजार मरीज आते हैं लेकिन इस अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं।
गायनाकॉलोजिस्ट, सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन, पैथौलोजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। निश्चेतक को देहरादून संबद्ध किया गया है। एक डॉक्टर को खेतीखान अटैच किया गया है। वहीं जिले के दूसरे अस्पतालों के तीन डॉक्टर यहां संबद्ध किए गए हैं।
डॉक्टरों की कमी मरीजों के इलाज पर सीधी चोट कर रही है। नागरिकों का कहना है कि पर्याप्त सुविधा नहीं होने से वे चंपावत जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में महंगे इलाज को मजबूर हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की कमी से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके लिए कई बार पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्सरे मशीन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के अस्पताल में सितंबर 2018 से अक्तूबर 2019 तक एक्सरे बंद थे। पाटी की एक्सरे मशीन को लोहाघाट लगाने के बाद से अक्तूबर से अब तक यहां कुल 361 एक्सरे परीक्षण हो चुके हैं। वहीं अस्पताल में नई डिजिटल एक्सरे मशीन आ चुकी है। जल्द ही ये मशीन लगा दी जाएगी।
लोहाघाट के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से चिकित्सा सेवा पर असर पड़ रहा है। जल्द ही इंडियन पब्लिक हेल्थ सिस्टम के तहत यहां चिकित्सकों की तादात 21 होनी है। इससे व्यवस्था में सुधार आएगा।
डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।