{"_id":"6a148d701c0ea488ec02a89c","slug":"shocked-by-his-mothers-death-son-hangs-himself-champawat-news-c-230-1-alm1001-142259-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां की मौत के सदमे में बेटा फंदे पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां की मौत के सदमे में बेटा फंदे पर लटका
Mon, 25 May 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 25 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमौड़ में रहने वाले नेपाल के बजांग निवासी युवक ने मां की मौत के सदमे में फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि नेपाल के बजांग निवासी अमित कुमार (21) पुत्र जगत राम अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ कुमौड़ में रहता था। करीब ढाई महीने पूर्व अमित की मां का निधन हो गया था जिससे वह सदमे में था। इसी सदमे में सोमवार सुबह उसने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पिता और बहनें वहां पहुंची। आननफानन उसे फंदे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।