फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shiva, Prince, Bhubaneswar, Pappu are the winners

आईटीबीपी की जोनल मैराथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shiva, Prince, Bhubaneswar, Pappu are the winners
लोहाघाट आईटीबीपी में जोनल स्तरीय मैराथन में दौड़ लगाने को तैयार हिमवीर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में जोनल स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला-पुरुष हिमवीरों की पांच किमी और 21 किमी मैराथन का आयोजन हुआ। शिव कुमारी, प्रिंस, भुवनेश्वरी, पप्पू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बुधवार को आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने वाहिनी परिसर में हरी झंडी दिखाकर तीसरे दिन की मैराथन का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पांच किमी लंबी मैराथन के महिला वर्ग में शिव कुमारी ने पहला, मोनिका ने दूसरा, बैशाखी सहाना ने तीसरा, पुरुष वर्ग में प्रिंस कुमार ने पहला, गोवर्द्धन ने दूसरा, महेश राघव ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 21 किमी मैराथन महिलाओं में भुवनेश्वरी, विद्या प्रजापति, रुचि देवी, पुरुष वर्ग में पप्पू श्रीवास्तव, दीपक कुमार, मोहित सोनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्वी सीमांत, उत्तरी सीमांत, पूर्वोत्तर सीमांत, सेंट्रल फ्रंटियर, उत्तर-पश्चिमी सीमांत के 118 हिमवीर हिस्सा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह, उपसेनानी बरेंदर सिंह, डॉ. शैलेंद्र दोरजे, सहायक सेनानी सुरेंद्र सिंह, श्रीपाल ह्यांकी, सूबेदार ठगेंदर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed