फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda river's water level did not rise like before

पूर्व की भांति नही बढ़ा शारदा नदी का जलस्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sharda river's water level did not rise like before
शारदा नदी से बनबसा में निकाली गई शारदा नहर। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। अप्रैल माह लगभग समाप्ति पर है लेकिन शारदा नदी का जलस्तर अभी पूर्व की तरह नहीं बढ़ा है। नदी का जलस्तर न बढ़ने से एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पॉवर स्टेशन और लोहियाहेड पॉवर हाउस का विद्युत उत्पादन भी नहीं बढ़ पा रहा है। जब तक नदी के जलस्तर में वृद्धि नही होती यूपी में होने वाली सिंचाई भी प्रभावित रहेगी। सोमवार को नदी का जलस्तर 4433 क्यूसेक रहा, जबकि पिछले वर्ष आज के दिन नदी का जलस्तर 6500 क्सूसेक था।
विज्ञापन

बता दें कि मध्य अप्रैल के बाद से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगता था। पहाड़ों में बर्फ पिघलने और वर्षा होने से अप्रैल माह के बाद से नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने लगती थी। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि इस बार पहाड़ों में मार्च अप्रैल में वर्षा कम होने और बर्फ गिरने से नदियों के पानी के जमाव के चलते शारदा नदी में कम पानी प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से दिन पर दिन गर्मी में इजाफा हो रहा है एक पखवाड़े बाद नदी का जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

शारदा बैराज के प्रभारी अटेंडैंट जेई संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को नदी का जलस्तर 4433 क्यूसेक रहा जो पिछले माह तक साढ़े तीन हजार क्यूसेक था। इन दिनों एनएचपीसी के टनकपुर पावर हाउस में 25 से 30 मेगावाट बिजली बन रही है जबकि लोहियाहेड में 15 से 18 मेगावाट बिजली बन रही है। बताया गया है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही दोनों बिजली गृहों का उत्पादन बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed