{"_id":"5705476f4f1c1bc767c8111d","slug":"sharada-bathing-ghat-gangs-of-thieves-uckkon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा स्नानघाट में चोर-उचक्कों का गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा स्नानघाट में चोर-उचक्कों का गिरोह सक्रिय
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि मेले की रौनक के बीच शारदा स्नानघाट में चोर-उचक्कों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस फोर्स की कमी के चलते गिरोह बेखौफ लोगों के सामान पर हाथ साफ कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। गिरोह ने स्नान कर रहे तीन श्रद्धालुओं की पेंट, पर्स के अलावा दस हजार की नगदी, चार मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी चुरा ली।
श्रद्धालुओं की भीड़ वाले शारदा स्नानघाट में रात की बात तो दूर दिन में तक फोर्स नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते घाट में चोर-उचक्कों की चांदी कट रही है। गिरोह ने गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी पन्नालाल सत्यार्थी की पेंट गायब कर दी। पेंट की जेब में 1800 रुपये की नगदी एक मोबाइल फोन था। इसके अलावा डिवाई बुलंदशहर निवासी सोमवीर सिंह पुत्र गजराज सिंह की पेंट गायब कर दी, जिसमें 3200 रुपये और एक मोबाइल फोन था। इसके अलावा आंवला बरेली निवासी डिम्पल पत्नी उमेश गिरि का पर्स उड़ा लिया।
पर्स में एक सोने की अंगूठी, पांच हजार की नगदी और दो महंगे मोबाइल फोन रखे थे। पीड़ितों ने बताया कि वे घाट में पुलिस को खोजते रहे, लेकिन पुलिस नजर नहीं आई। कोतवाल वीसी शर्मा का कहना है कि पुलिस को इन घटनाओं की कोई सूचना नहीं है। घाट में फोर्स तैनात किया गया है, लेकिन यदि घटना हुई है तो उस वक्त फोर्स कहां था, इसकी जांच की जाएगी।