फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Schools will be developed.

Champawat News: सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रस्ताव बनाने के निर्देश

Thu, 22 Aug 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Schools will be developed.
चंपावत। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्यालयों का जल्द कायाकल्प होगा। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) स्थलीय निरीक्षण कर जांच सीईओ कार्यालय को सौंपेंगे। इन विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय की मरम्मत, सुरक्षा दीवार, किचन सेट और छत आदि की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन




शिक्षा विभाग जिले के सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। दैवी आपदा से वर्ष 2024-25 में क्षतिग्रस्त विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या मांगी जा रही है। इन विद्यालयों में शामिल राप्रावि गंगशीर स्कूल प्रांगण पर मलबा भर गया है। राप्रावि दयारतोली में प्रांगण की दीवार, चहारदीवारी, राउप्रावि खर्ककार्की में शौचालय दीवार क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

राप्रावि रौलमेल पाटी में विद्यालय की छत और दीवारों में दरार, राप्रावि बोयल पाटी में शौचालय, चहारदीवारी और छत क्षतिग्रस्त है। राउप्रावि रायकोट महर लोहाघाट में 10 मीटर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। राप्रावि चौड़ला लोहाघाट में किचन शेड, राप्रावि सिंगदा बाराकोट में चहारदीवारी, राप्रावि टमटकांडे की छत क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैवी आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त नौ प्राथमिक स्तर के विद्यालयों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन विद्यालयों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।- मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed