{"_id":"64eb7c1acc7d73d6f30cc21f","slug":"sale-of-rakhi-in-champawat-champawat-news-c-243-1-alm1003-732-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टाल लगाकर राखियां बेच रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टाल लगाकर राखियां बेच रहीं महिलाएं
Sun, 27 Aug 2023 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा में लगे शिविर में हस्तनिर्मित सामग्री दिखाते एसएचजी के प्रतिनिधि। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों से राखियां बनाईं हैं। इन्हें बेचने के लिए जिले के चारों विकासखंडों में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। विकासखंड चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन, टनकपुर, बनबसा के मुख्य डाकघर, लोहाघाट बाजार, डाकघर, बाराकोट बाजार और पाटी के विकासखंड गेट के सामने पाटी स्टेशन आदि आठ सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई गई। वहां मौजूद महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से राखी, टोकरियां, ऐपण से सजावटी सामान और अन्य सामग्री बेची। ग्राम्य विकास विभाग की सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने बताया कि यह स्टाल 30 अगस्त तक लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री को तीन हजार महिलाएं बांधेंगी राखियां
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त को क्षेत्र में रहेंगे। उस दिन गांधी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, धुरा मंडल की तीन हजार महिलाएं सीएम को राखी बांधेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा के संचालन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहां मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पूर्व दर्जामंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, सुनीता मुरारी, शशांक गोयल, बबीता पांडे, भुवन पांडे, गिरीश खर्कवाल आदि थे। उधर मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अध्यक्षता में बनबसा में हुई बैठक में सरोज चंद, माधवी धामी, रंजना कश्यप, दुर्वेंद्र चौहान, संजय जोशी, जतिन देउपा, मोनू ठाकुर आदि थे।
डांस प्रतियोगिता तीन सितंबर को होगी
पिथौरागढ़। वी वायरस डांस आर्ट स्टूडियो की ओर से तीन सितंबर को डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डांस स्कूल के निदेशक विजय ने बताया कि हिप हॉप इंडिया शो में निर्णायकों को प्रभावित करने वाले नगरवासी आकाश पटियाल बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देंगे।