फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   RSS chief Bhagwat tasted Pahari food at the residence of co-Samarasta chief

Champawat News: आरएसएस प्रमुख भागवत ने सह समरसता प्रमुख के आवास पर लिया पहाड़ी खाने का स्वाद

Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Bhagwat tasted Pahari food at the residence of co-Samarasta chief
चंपावत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत शनिवार देर शाम चंपावत पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट उतरने के बाद वह टनकपुर होते हुए चंपावत के छतार पहुंचे। संघ प्रमुख ने प्रांत सह समरसता प्रमुख चंद्र किशोर बोहरा के आवास पर भोजन किया। भोजन में गहत की दाल, मडुवे की रोटी, सब्जी, खीर आदि स्थानीय व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरएसएस के जिला और नगर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना। पहली बार चंपावत पहुंचे संघ प्रमुख का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, जिला संघ चालक मोहन जोशी, नगर संघ चालक बच्ची सिंह पुजारी, जिला कार्यवाहक भुवन पांडे, नगर कार्यवाह संजय, जिला सेवा प्रमुख हीरा बल्लभ उप्रेती, सह नगर कार्यवाह सुरेश चौड़ाकोटी, जिला व्यवस्था प्रमुख हर्ष तड़ागी, नगर व्यवस्था प्रमुख हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे। करीब एक घंटा रुकने के बाद भागवत का काफिला पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया। इधर, टनकपुर में भी आरएसएस के नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा, टनकपुर सह नगर संघचालक जगदीश चंद्र जोशी, मुकेश जोशी, दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में संघ प्रमुख के काफिले पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed